Tuesday 21st of July 2026 08:51:30 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Oct 2020 4:16 PM |   706 views

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयन्ती

  • जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में उनके चित्रों का अनावरण कर किया पुष्प अर्पित |
  • गांधी आश्रम में सूत यज्ञ कार्यक्रम के दौरान चलाया चरखा, काता सूत |
  • सूत यज्ञ में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को मास्क व अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित | 
 
देवरिया-  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनो पर ध्वज फहराने के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया व उनके प्रिय भजन का पाठ किया गया तथा स्वच्छता एवं नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
 जिलाधिकारी अमित किशोर ने कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण के साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को नशामुक्ति एवं स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
 
उन्होने कहा कि हमें हर गरीब, जरुरतमंद की समस्याओं का समाधान एवं उनके साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करना चाहिये, यही इन महापुरुषों के प्रतिसच्ची श्रद्वान्जली होगी। 
 
गांधी आश्रम में सूत यज्ञ कार्यक्रम में चरखा चलाकर उन्होने सूत काता एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मास्क व अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर गांधी आश्रम के मंत्री मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य कर्मियों द्वारा जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ एव शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। गांधी आश्रम में सूतयज्ञ कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग गरीब व्यक्ति पर जब जिलाधिकारी की नजर पडी तो उस व्यक्ति को अपनी शाल को ही ओढा कर उनका सम्मान किये। सूतयज्ञ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उन्होने सम्मानित भी किया, जिसमें प्रमुख रुप से मंजू देवी, लीलावती, ललीता, नरमा देवी, शान्ति सिंह, काजल, चम्पा, गीता, पिन्की देवी, कालिन्दी, राधिका, पुष्पा, पुनम, नर्मदा, किरण, शिल्पा, अर्चना, चन्द्रशाीला, कृष्णावती, शान्ति आदि सम्मिलित रही।
 
कलेक्ट्रेट के कार्यक्रम में  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश कुमार पटेल, ए0एस0डी0एम0 लल्लन राम, संजीव कुमार यादव, वरिष्ट कोषाधिकारी कुलदीप सरोज,  पूर्व डी0जी0सी0 सतीश चन्द्र त्रिपाठी, डी0जी0सी0 नवनीत मालवीय, प्रीतम मिश्र सहित अन्य  अधिकारी व कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ को गाया गया।
Facebook Comments