Friday 24th of July 2026 06:11:31 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Sep 2020 4:23 PM |   808 views

निःशुल्क बाल शिक्षा अधिकार/बाल अधिकार संरक्षण गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

कुशीनगर- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्त्वाधान में दुदही ब्लॉक सभागार में आज निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार 2009 तथा बाल अधिकार संरक्षण विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ब्लॉक प्रमुख दुदही श्रीमती उमा देवी  कुशवाहा की अध्यक्षता और श्रीमती शबीना खान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के विशिष्ट अतिथित्व में किया गया। शिविर का संचालन रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक नई पहल एक्शन एड ने किया।
 
इस अवसर पर विनय कुमार शर्मा जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुशीनगर, रामबिलास गौंड सहायक खण्ड विकास अधिकारी, ओमप्रकाश सिंह, विद्या सिंह एआरपी बीआरसी दुदही, प्रमोद कुमार ग्राम विकास अधिकारी संघ दुदही, अमीरून परवीन, माधुरी चौहान एक्शन एड, नुर आलम प्रधान सहायक, विनोद कुशवाहा अध्यक्ष प्रधान संघ दुदही, यशवंत सिंह टी ए दुदही, आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments