Wednesday 4th of November 2026 08:37:18 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Sep 2020 2:28 PM |   616 views

कोरोना जांच टीम की मॉनिटरिंग सहित जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दें अधिकारी गण- डीएम

कुशीनगर –  जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने सिगंल कान्ट्रेक्ट  ट्रेस्टिंग/डबल कान्ट्रेक्ट ट्रेस्टिंग एवं होम आईसोलेशन के डाटा अपलोड कार्य को शतप्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया है। उन्होने कहा है कि ब्लाकवार पाजिटिव मरीजो का डाटा प्राप्त कर यथाशीघ्र अपडेट करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने आर0आर0टी0-टीम को जांच कार्यो में और सक्रियता लाये जाने का निर्देश दिया है।
 
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में कोविड-19 से सम्बंधित कार्यो की गहनता से समीक्षा  के दौरान उक्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने  दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। उन्होने आर0आर0टी0 टीम को सर्वे कार्य सहित पूरी तत्परता से किये जाने तथा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का फीडबैक और संक्रमितो का सर्वे टेस्टिंग आदि की कार्यवाही प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किये जाने को कहा। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को सतत अनुश्रवण किये जाने के निर्देश भी दिये। कन्ट्रोल रुम में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को संक्रमितो के मोबाइल पर सम्पर्क कर उनसे खाना, दवा, इलाज आदि की जानकारी समय समय पर प्राप्त करके फीडबैक लिये जाने का निर्देश दिया।
 
बैठक में साफ-सफाई, कान्ट्रेक्ट  ट्रेस्टिंग  एवं भर्ती मरीजो को गुणवत्तापूर्ण भोजन आदि सुचारु रुप से उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिये जिलाधिकारी ने जुडे कर्मियों को आगाह भी किया।  
 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नपुर्णा गर्ग, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा, सहित समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट व अन्य संबंधित  अधिकारी/ कर्मचारी  गण आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments