Sunday 20th of September 2026 12:45:08 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Sep 2020 5:18 PM |   554 views

सरकार एवं सेना के साथ है बसपा: मायावती

लखनऊ-  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि बसपा को भरोसा है कि भारत सरकार देश की अपेक्षा के अनुरूप चीन को करारा जवाब देती रहेगी और बसपा, सरकार एवं सेना के साथ है।

मायवती ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर जारी संघर्ष, तनाव व तैनाती आदि को लेकर देश में उत्सुकता व चिन्ता स्वाभाविक है, जिसको लेकर सरकार ने संसद में कल बयान भी दिया है। बसपा को भरोसा है कि भारत सरकार देश की अपेक्षा के अनुरूप चीन को करारा जवाब देती रहेगी। बसपा, सरकार एवं सेना के साथ है।

Facebook Comments