Wednesday 4th of November 2026 05:05:02 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Sep 2020 5:04 PM |   719 views

प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जायेगी पोषण वाटिका

भाटपाररानी /देवरिया – राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत सितंबर माह को  पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपार रानी देवरिया द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो के लिए पोषण वाटिका की स्थापना विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

पोषण अभियान के तहत पोषण वाटिका की स्थापना कर कुपोषण को दूर करने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के शुरुआत करते हुए केंद्र के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने संतुलित आहार के बारे में बताते हुए पोषण वाटिका बनाने का पूर्ण विवरण दिया उन्होंने बताया कि सामान्यता एक व्यक्ति को प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जी और 110 ग्राम फल की आवश्यकता होती है और इसको पूरा करने के लिए अपने घर के आस-पास, आंगनबाड़ी केंद्रों प्राथमिक विद्यालयों या अन्य संस्थाओं में पोषण वाटिका कैसे बनाई जाए इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ साहू ने हमारे भोजन में फल और सब्जियों के महत्व के बारे में प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण में उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी विमल पाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए पोषण माह में किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। इस कार्यक्रम में लार और सलेमपुर ब्लॉक के 40 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।

Facebook Comments