Saturday 19th of September 2026 08:10:24 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Sep 3:58 PM |   953 views

पोषण वाटिका व पोषक थाली पर प्रशिक्षण संपन्न

बलिया / सोहाव -आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविधालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र सोहाँव बलिया के तत्वावधान मे 7-8 सितंबर को  दो दिवसीय प्रशिक्षण   “पोषण वाटिका व पोषक थाली ” पर  आगनबाड़ी  एवं बालबाणी  कार्यकत्रियों हेतु  आगनबाड़ी केन्द्र भरौली मे  आयोजित किया गया|

केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि संन्तुलित आहार न होने,  पोषक तत्वों  की कमी के कारण मानव मे विभिन्न बीमारियां हो रही है। इसको ध्यान मे रखते हुए  राष्ट्रीय पोषण  माह  के रूप मे सितम्बर माह को मनाया जा रहा है । इसी श्रखंला मे 1-4 सितम्बर तक फल व ,सब्जी प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया ,ग्रामीण क्षेत्र मे महिलाओं को बिशेष कर  जागरूक किया जा रहा है ,केन्द्र पर आने वालों को पोषण की जानकारी दी जा रही है।

17 सितंबर को केन्द्र पर इफको के सहयोग से 40 चयनित महिलाओं एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों  को प्रशिक्षण दिया  जायेगा तथा पोषण वाटिका हेतु सब्जियों के किट दिये जायेगे। 

राजीव कुमार सिंह उधान विशेषज्ञ ने पोषण बाटिका,  बेद प्रकाश सिंह प्रक्षेत्र प्रबंधक ने बायोफोर्टिफाइड फसल की जानकारी दी। प्रशिक्षण समन्वयक डा.प्रेमलता श्रीवास्तव  सह प्राध्यापक (गृह विज्ञान )  ने  बृहदरूप से पोषक थाली पर प्रकाश डाला तथा जनवरी से दिसंबर तक  स्थानीय रूप से उपलब्ध खाधान्न, मोटेआनाज, दलहन ,तिलहन ,साग, सब्जियों, फलों आदि से विभिन्न पोषण ब्यंजन  तैयार कऱने की विधियां बताई,  विशेष कर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के खानपान हेतु थाली मे पोषक तत्वों की प्राप्ति पर बल दिया। प्रशिक्षण मे श्रीमती अर्चना राय मुख्य सेविका सहित 35 आगनबाड़ी/बालबाणी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।

Facebook Comments