Wednesday 4th of November 2026 01:14:39 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Sep 5:30 PM |   916 views

प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

भाटपाररानी / देवरिया – कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार कल्याण अभियान के तहत दसवां प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 8 से 10 सितंबर तक एकीकृत कृषि प्रणाली विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अभिषेक जायसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण रोजगार योजना के अंतर्गत जो भी प्रवासी भाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वह जिले पर चल रही विभिन्न योजनाओं से जुड़ कर उनका अनुदान प्राप्त कर अपना कार्य शुरू कर सकते हैं।

पूर्व में कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्र के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि अपने सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए बिना मिट्टी मनुष्य और पर्यावरण पर प्रभाव डालें प्रति क्षेत्रफल में खेती के साथ-साथ कृषि से जुड़े अन्य व्यवसायों को जैसे मधुमक्खी पालन मछली पालन मशरूम उत्पादन बकरी पालन आदि को अपनाकर ज्यादा से ज्यादा आय प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर आर पी साहू ने एकीकृत कृषि प्रणाली से जुड़े विभिन्न कृषि से संबंधित व्यवसायों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा समापन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन  अजय तिवारी ने किया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों से दिनेश गौतम, गुलाम रब्बानी ,जयप्रकाश गुप्ता ,रंग लाल यादव ,शशि भूषण कुशवाहा ,चंदन कुमार ,संदीप कुमार सहित 35 अतिथियों ने भाग लिया। केंद्र के प्रभारी ने बताया कि प्रवासी भाइयों के लिए अगला प्रशिक्षण कार्यक्रम फल एवं सब्जी परीक्षण पर दिनांक 14 सितंबर से शुरू किया जाएगा।

Facebook Comments