Saturday 18th of April 2026 04:28:55 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Aug 2020 4:22 PM |   660 views

जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया

 
  • जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में सद्भावना दिवस पर दिलायी शपथ | 
 
देवरिया-  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया। सद्भावना शपथ कोविड-19 के प्राविधानो तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दिलाया गया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने कलक्ट्रेट में सद्भावना शपथ उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाया।
 
जिलाधिकारी अमित  किशोर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0श्री राजीव गांधी की जयंती प्रत्येक वर्ष सद्भावना दिवस के रुप में मनायी जाती है। सद्भावना  दिवस पर सभी धर्मो भाषाओ, क्षेत्रों एवं लोगो के बीच आपसी सद्भावना को विकसित करने का संदेश लोगो में पहुॅचाने तथा साम्प्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता को बलवती करने के लिये हम सभीे को कार्य करना चाहिये। 
    
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, ए0डी0एम0 प्रशासन राकेश कुमार पटेल, ए0एस0डी0एम0 लल्लन राम सहित राजस्व विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments