Sunday 20th of September 2026 09:39:30 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Aug 2020 4:55 PM |   677 views

पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने टीकाकरण कार्य का किया शुभारम्भ

  • राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर तक चलेगा टीकाकरण का कार्य |
  • जनपद में 04 लाख 69 हजार पशुओं का होगा टीकाकरण |
 
देवरिया-  राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण योजना अन्तर्गत आज कलक्ट्रेट परिसर से पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद जिलाधिकारी अमित किशोर के साथ टीकाकरण वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। आज कुल 16 टीकाकरण वैन सभी विकास खण्डो के लिये रवाना किया गया।
 
पशुधन राज्यमंत्री  निषाद ने कहा कि पशु निरोग रहें, इसके लिये मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया गया है, जिससे कि हमारे पशुधन निरोग रहें और बीमारियों से संक्रमित न हो। उन्होने यह भी कहा कि पशुपालन किसानो के आय के प्रमुख आधार होते हैं। इन्हे निरोग रख कर पशुपालकों एवं किसानो को आर्थिक रुप से मजबूत कर सकते है। उन्होने टीकाकरण के इस कार्य के लक्षित सभी पशुओं की शतप्रतिशत की पूर्ति किये जाने का निर्देश पशुपालन विभाग को दिया। कहा कि इस अभियान को पूरी निष्ठा, तत्परता से क्रियान्वित किया जाये। उन्होने कहा कि गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण निःशुल्क इस योजना के तहत किया जायेगा।  इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिये।
 
जिलाधिकारी अमित  किशोर ने कहा कि खुरपका/मुंहपका पशुओं के लिये एक खतरनाक बीमारी है। इससे पशु कमजोर हो जाते है और उनकी जान भी चली जाती है, जिससे हमारे पशुधन का काफी नुकसान होता है। उन्होने इस अभियान के सफलतार्पूवक क्रियान्वन का निर्देश पशुपालन विभाग को दिया तथा मा0 मंत्री जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि दिये गये निर्देशो का अक्षरशः पालन कराते हुए टीकाकरण कार्य को सफल बनाया जायेगा।
 
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विकास साठे ने बताया कि जनपद में टीकाकरण का यह अभियान आज से प्रारम्भ होकर 17 सितम्बर तक चलेगा तथा 04 लाख 69 हजार पशुओं का टीकाकरण उन्हे खुरपका/मुंहपका जैसे गंभीर बीमारियों से बचाये जाने के लिये जनपद के सभी विकास खण्ड क्षेत्रो अन्तर्गत सभी ग्रामो में लगाया जायेगा।
 
इस अभियान के शुभारम्भ अवसर पर पशु चिकिसधिकारी अशोक तिवारी एवं अन्य पशु चिकित्साधिकारी गण आदि सहित संबंधित अन्य जन उपस्थित रहे।
Facebook Comments