Wednesday 4th of November 2026 08:06:52 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jul 2020 6:57 PM |   794 views

हम मजदूर हैं हमें मजदूरी चाहिए

गौरी बाजार/ देवरिया – आज गौरी बाजार चीनी मिल गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक की गई बैठक में दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि या मजदूरों और किसानों की लड़ाई है हमें जो कोर्ट के आदेश मिले हैं वह अस्पष्ट है कि मजदूरों का एक रु 1 15 परसेंट ब्याज सहित देनदारी मिल मालिक को होगी जो शासन का आदेश है |

गणेश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि हम मजदूर हैं हमें मजदूरी चाहिए चाहे हमें जो भी कुर्बानी देनी पड़ी हम इससे पीछे नहीं हटेंगे मजदूर नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि चीनी मिल गौरी बाजार देवरिया तथा चीनी मिल कथकुइयां कुशीनगर किसानों के बकाया गन्ना मूल वह कमीशन तथा चीनी मिल श्रमिकों के परिपेक्ष में बकाया धनराशि का ब्याज सहित भुगतान किए जाने के संबंध में 15 दिन का स्क्रीम बनाकर ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार स्तर (निदेशालय/वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार) से धन राशि का बजट (अनुपूरक अथवा नियमित बजट के माध्यम से) कराते हुए संबंधित जिले के माध्यम से तृषा को एवं श्रमिकों का किया जाना सुनिश्चित करें अवश्य माननीय उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद के निणंय/आदेश दिनांक 23/8/2016 के अनुपालन में चीनी मिल जनपद देवरिया तथा कटकुईया चीनी मिल जिला कुशीनगर द्वारा श्रमिक तथा किसानों के बकाए भुगतान कराने कथा क्रेता पक्ष के द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के विरुद्ध कार किए जाने की शिकायतों का जांच के संबंध में विचार विमर्श प्रमुख सचिव गन्ना उद्योग किसान विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में दिनांक 12 दिसंबर 2019 को बैठक कर आदेश पारित किए| शासन ने अभी आदेश किया है कि किसान मिल कर्मचारियों का जब तक पैसा  मिल नहीं जाता है |तब तक किसी प्रकार का हक आप जता नहीं सकेंगे |

आज की बैठक में अवधेश यादव अंसारी सफीक अंसारी, हंसराज रामाज्ञा ,मुखलाल, सादिक अली, कन्हैया लाल, अदालत, शहाबुद्दीन ,कौशल किशोर सिंह ,बलभद्र पांडे, केशिया देवी ,चंपा देवी, नजमा खातून ,बुचिया देवी ,अमरावती, आशा देवी आदि  लोगों ने भाग लिया  |

Facebook Comments