Wednesday 4th of November 2026 08:51:35 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jul 2020 6:00 PM |   901 views

‘इश्कबाज’ फेम श्रेनु पारिख कोरोना पॉजिटिव

मुंबई-  टेलीविजन धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में अपने किरदार के लिए पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्रेनु पारिख ने बुधवार को कहा कि जांच में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती हैं। गुजरात के वड़ोदरा की रहने वाली 30 वर्षीय पारिख ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की।

उन्होंने लिखा, ‘‘कुछ दिन पहले कोविड-19 संक्रमित पाई गई हूं और अब अस्पताल में इलाज करा रही हूं। कृपया मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए दुआएं कीजिए। श्रेनु पारिख लॉकडाउन के दौरान मुंबई में थीं और मई में वड़ोदरा आई थीं।

उन्होंने कहा कि वह उन स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभारी हैं जो ऐसे भयावह समय में रोगियों की पूरी करुणा के साथ देखभाल कर रहे हैं।

पारिख ‘इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर’ और ‘एक भ्रम सर्वगुण संपन्न’ धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं।

Facebook Comments