Wednesday 4th of November 2026 05:24:29 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Jun 2020 4:06 PM |   781 views

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का शुभारम्भ

कुशीनगर-  ग्रामीण भारत में अपने गांव वापस पहुंचे कामगारों /प्रवासी मजदूरों को अपने गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा आज दिनांक 20 जून को बिहार के खगड़िया से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का शुभारम्भ  डिजिटल माध्यम से शुभारम्भ किया गया। जिसका सीधा प्रसारण सूचना और तकनीकी मंत्रालय के कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC)के माध्यम से देश के ग्रामीण नागरिकों के मध्य किया गया।  
 
उसी के क्रम में आज जनपद के कुल 545  केंद्रों  से 4235 नागरिको ने कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया।  
 
बताते चले कि इन्ही कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को कोरोना महामारी के काल में स्थानीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार के आवश्यक सेवा सहयोग डिजिटल माध्यम से प्रदान की जा रही है।  
 
जिला प्रबंधक बिनोद कुमार ने बताया कि इन प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए  CSC केंद्रों के माध्यम से आज विभिन्न प्रकार के कौशल विकास समेत अन्य ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के साथ साथ ग्रामीण नौकरी वेबसाईट के माध्यम से इनका पंजीकरण कर इन्हे स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने में सहयोग भी किया जा रहा है।
 
वही अपना स्वरोजगार के इच्छुक कामगारों को   MSME योजना अन्तर्गत पंजीकरण कराकर इनके लिये ऋण लिये जाने में मदद कर रहे है।  साथ ही श्रमिकों के सरकारी लाभार्थी योजना का लाभ लिए जाने हेतु आवश्यक श्रमिक पंजीकरण भी इन्ही कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से किया जा रहा है। 
 
सी ए सी  संचालक  अखिलेश कुमार पाण्डेय  ग्राम पंचायत  मठिया खुर्द  विकाश खंड पडरौना में ग्रामवासियों को सोशल डिस्टेंस मेनटेन करते हुए वेब कास्ट सफल रूप संचालित किया गया।  इन केन्द्रों  का ग्रामीणों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही  है।
Facebook Comments