Wednesday 4th of November 2026 07:00:46 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jun 2020 3:44 PM |   718 views

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी

सुलतानपुर- जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित  हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों यथा-ओपीडी के अधिक काउन्टर सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ खोले जाने, ओपीडी कक्ष में हाथ धोने की समुचित व्यवस्था आदि को स्वीकृति प्रदान की गयी।
 
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कन्टेनमेण्ट जोन के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर प्रत्येक दशा में टीकाकरण सम्पन्न कराया जाये । आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां अपने क्षेत्रों में जाकर एवं टीकाकरण सम्पन्न करायें। साथ ही साथ डाटा फीडिंग भी सुनिश्चित की जाये । 
 
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राइवेट अस्पतालों में भी कोविड-19 से सम्बन्धित शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने हाइड्राक्लोरोक्वीन को  लक्ष्य से कम वितरित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मानक के अनुसार पात्रों में वितरित करने के निर्देश दिये।
 
जिलाधिकारी ने कोरोना लक्षण प्रदर्शित व्यक्तियों के समुचित रूप से चिन्हित न करने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों पर अत्यन्त नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया कि कोरोना लक्षण वाले व्यक्तियों को अविलम्ब चिन्हित करें तथा उनका सैम्पल जॉच हेतु प्रेषित करने की सूचना से अवगत करायें। प्रतिदिन प्रेषित किये जाने वाले सैम्पल का तिथिवार विवरण की उपलब्ध करायें। 
 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 वी0बी0 सिंह, डीपीएम संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सक्सेना, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रवीन्द्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डीसीपीएम अनिल कुमार, डब्ल्यूएचओ से डॉ0 वरूण सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।     
Facebook Comments