Saturday 19th of September 2026 08:03:20 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jun 2020 3:43 PM |   3226 views

वृक्षारोपण विषय पर बैठक आयोजित की गयी

सुलतानपुर – जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वृक्षारोपण विषयक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जनपद का *वृक्षारोपण लक्ष्य 3233750* प्राप्त करने हेतु *व्यापक रणनीति* पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को समयान्तर्गत निर्दिष्ट कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा को निर्देशित किया कि अद्यतन संशोधित लक्ष्य से समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को अवगत करायें, जिससे लक्ष्य पूर्ण करने में किसी प्रकार संशय उत्पन्न न हो। 
 
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी आनन्देश्वर प्रसाद, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, डीसी मनरेगा विनय कुमार, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायतराज अधिकारी तथा जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह उपस्थित रहे।  
Facebook Comments