Saturday 24th of October 2026 10:59:42 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Apr 2020 4:06 PM |   725 views

हम मिलकर जीतेंगे- मोदी

नयी दिल्ली-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘आभार’ के जवाब में बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने में भारत मानव जाति की हरसंभव मदद करेगा।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिये संदेश में यह बात कही जिन्होंने मलेरिया रोधी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात की अनुमति देने के फैसले के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है।

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित उपचार के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।मोदी  ने राष्ट्रपति ट्रंप के एक ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘हम मिलकर जीतेंगे।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपके साथ पूरी तरह सहमत हूं। इस तरह का वक्त दोस्तों को और करीब लाता है।उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से भी मजबूत है। मोदी ने लिखा, ‘‘भारत कोविड-19 से मुकाबले के लिए मानवता की हरसंभव मदद करेगा।’’

इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट करके हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन निर्यात पर लिये गये फैसले के लिए भारत और भारतीय जनता का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि इसे भुलाया नहीं जाएगा।

ट्रंप ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपका इस लड़ाई में न केवल भारत , बल्कि पूरी मानवता की मदद करने में मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए शुक्रिया।’’

राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले सप्ताह फोन पर बात की थी। ट्रंप ने इस बातचीत में मोदी से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के अमेरिका के ऑर्डर के निर्यात पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया था।

Facebook Comments