Monday 7th of September 2026 07:09:49 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Mar 2020 4:33 PM |   753 views

अभिनेत्री निम्मी का निधन

मुंबई- ‘‘आन’’, बरसात और ‘‘दीदार’’ ,अमर ,भाई -भाई ,मेरे महबूब जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी 1950 और 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थी।

निम्मी का जन्म 18 फ़रवरी 1933 को आगरा में हुआ था | निम्मी के पिता मिलिट्री में कांट्रेक्टर के रूप में काम करते थे |उनकी माँ वहीदन मशहूर गायिका होने के साथ -साथ फिल्म अभिनेत्री भी थी |उन्होंने निर्माता -निर्देशक महबूब खान के साथ कुछ फिल्मो में काम किया था |निम्मी जब नौ वर्ष की थीं तब उनकी माँ का देहांत हो गया |इसके बाद वह अपने दादी के साथ रहने लगी |भारत बिभाजन के बाद निम्मी मुंबई आ गयी |

उनका असली नाम नवाब बानो था और निम्मी नाम फिल्म निर्माता राज कपूर ने दिया था जिन्होंने ‘एक अंदाज फिल्म’ के सेट पर एक शर्मीली किशोरी के रूप में निम्मी को पहली बार देखा था ।

Facebook Comments