Saturday 19th of September 2026 08:26:47 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Mar 2020 6:34 PM |   2663 views

योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड झूठा- प्रियंका

नयी दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार झूठा रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं पर उप्र सरकार कब जागेगी? उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने राज्य के लखीमपुर जिले की एक घटना का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। झूठ से भरे इस रिपोर्ट कार्ड में महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए हैं। लेकिन उन्नाव की भयावह घटना के बाद आज लखीमपुर की घटना ने महिला सुरक्षा के दावे की पोल खोल दी।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘आखिर सरकार कब जागेगी?

Facebook Comments