Saturday 19th of September 2026 06:31:15 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Mar 2020 7:01 PM |   2875 views

इटली में दवाओं और खान-पान की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद

रोम(एएफपी)-  इटली में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये कड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को दवाओं और खान-पान की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं। देश में बीते दो हफ्तों में ही कोरोना वायरस से 827 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में इसके अलावा भी कई प्रकार की पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। इनमें सार्वजनिक रूप से एकत्रित होना और यात्रा प्रतिबंध शामिल हैं। इस बीच प्रधानमंत्री जूसेप कोंते ने राष्ट्र को संबोधित कर लोगों से पाबंदियों को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा, ‘बुनियादी जरूरतों जैसे दवा और खान-पान की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बार, पब, रेस्त्रां, सेलून और कैंटीन सेवाएं बंद रहेंगी। होम डिलीवरी जारी रहेगी। किराने का सामान खरीदने के लिये बाहर निकलने की जरूरत नहीं है।’

Facebook Comments