Monday 20th of April 2026 09:27:14 PM

Breaking News
  • होर्मुज में गोलीबारी से ईरान का इनकार ,कहा -भारत से 5000 साल पुराने रिश्ते ,जल्द सुलझेगा मामला |
  • 4 मई के बाद एक्शन होगा ,कोई बचेगा नही TMC को प्रधानमंत्री मोदी की चेतावनी|
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया में मानव तस्करी का भंडाभोड़ |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Mar 2020 7:35 PM |   2683 views

प्रतिस्पर्धा 2020 का आयोजन किया गया

देवरिया – देवरिया प्राइवेट आई ० टी ० आई ० के प्रांगण में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा 2020 आयोजित की गयी |जिसका आज अंतिम दिन था , कार्यक्रम का उद्घाटन विजय प्रताप यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया |कार्यक्रम का संचालन अमन द्वारा किया गया | इस प्रतियोगिता में कबड्डी का मैच फिटर व इलेक्ट्रीशियन के बीच हुआ , जिसमे फिटर विजयी रहा |बालीबाल के मैच में भी फिटर के प्रशिक्षु ही आगे रहे |रोप पुलिंग में इलेक्ट्रीशियन टीम का दबदबा रहा |बैडमिंटन में अंकित ने बाज़ी जीती |इंजीनियरिंग ड्राइंग में फिटर के बबलू चौहान और स्लो साइकिलिंग रेस में अमन सिंह ने जीत दर्ज किया |शतरंज में इलेक्ट्रीशियन के श्वेताभ सिंह ने कड़े मुकाबले के बाद  जीत हासिल की |सभी जीते हुए प्रतिभागियों को राजकीय आई ० टी ० आई ० के प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया |मैच रेफरी अमन कुशवाहा , राजकुमार चौहान व पवन कुमार थे |सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार सुरेन्द्र कुशवाहा प्रबंधक, देवरिया प्राइवेट आई ० टी ० आई ० ने व्यक्त किया |

    इस कार्यक्रम में जे ० पी ० जायसवाल ,निखिल शाही , डॉ कमरुज्जा अंसारी , श्री कृष्ण कुशवाहा ,एवं  आलोक आदि लोग उपस्थित रहे |  

Facebook Comments