Thursday 26th of February 2026 04:37:38 PM

Breaking News
  • ED का अनिल अम्बानी पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन , मुंबई का रु 3716 करोड़ का घर जब्त |
  • EPESTEIN विवाद में बड़ा खुलासा ,बिल गेट्स ने रुसी महिलाओं से रिश्ते की बात भी कबूली |
  • 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा E 20 और RON पेट्रोल |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Mar 2020 6:00 PM |   1762 views

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 2 मालगाड़ियों की टक्कर

सिंगरौली- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार सुबह एनटीपीसी की दो कोयला मालगाड़ी आपस में टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी वहीं दूसरी खाली मालगाड़ी लौट रही थी। दोनों की रफ्तार बहुत तेज थी और टक्कर के बाद अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मालगाड़ी में सवार कर्मचारी अंदर ही फंस गए।
 
सूचना मिलने के बाद मौके पर सीआईएसएफ, एसडीएम और पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस रेलवे ट्रैक का उपयोग कोयला लाने-ले जाने वाली मालगाड़ियों के लिए ही होता है।
Facebook Comments