Saturday 5th of September 2026 02:34:00 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Mar 2020 6:00 PM |   2030 views

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 2 मालगाड़ियों की टक्कर

सिंगरौली- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार सुबह एनटीपीसी की दो कोयला मालगाड़ी आपस में टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी वहीं दूसरी खाली मालगाड़ी लौट रही थी। दोनों की रफ्तार बहुत तेज थी और टक्कर के बाद अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मालगाड़ी में सवार कर्मचारी अंदर ही फंस गए।
 
सूचना मिलने के बाद मौके पर सीआईएसएफ, एसडीएम और पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस रेलवे ट्रैक का उपयोग कोयला लाने-ले जाने वाली मालगाड़ियों के लिए ही होता है।
Facebook Comments