Tuesday 21st of July 2026 10:05:49 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jan 2020 2:41 PM |   2177 views

गणतंत्र दिवस

 

” कण – कण में सोया शहीद , पत्थर – पत्थर इतिहास है ”

भारत के इतिहास में गणतंत्र दिवस स्वर्णाक्षरों में अंकित है |धन्य है यह पावन भूमि जिनके वीर सपूतों ने भारत माता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया |उन वीर सपूतों को शत – शत नमन |

भारत की संविधान सभा ने 26 नवम्बर  1949  को भारत के संविधान को स्वीकार  किया था |जबकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था |इसी उपलक्ष्य में हर साल  गणतंत्र दिवस मनाया जाता है |इस वर्ष हम  भारत वासी  26 जनवरी 2020 को 71वा गणतंत्र दिवस मनाएंगे |

गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान को सम्मान देने , शहीदों की कुर्बानियों को याद करने , भारत भूमि की रक्षा करने , सामाजिक समरसता कायम रखने और भारत के विकास में तन ,मन और धन से लगे रहने के संकल्पों को पूरा करने के लिया मनाया जाता है |   

   

Facebook Comments