Sunday 25th of October 2026 09:45:11 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jan 2020 6:56 PM |   1892 views

कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती फिल्म ” शिकारा “

कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती इस फ़िल्म में असली कश्मीरी पंडितों को कास्ट किया गया है।निर्माता विधु विनोद चोपड़ा अपनी इस फ़िल्म के प्रति हर मुमकिन प्रमाणिकता बनाये रखना चाहते थे और ये ही वजह है कि निर्माता ने असली कश्मीरी पंडितों के साथ फ़िल्म की शूटिंग की है।

‘शिकारा’ के दमदार ट्रेलर में इस बात पर उजागर किया गया है कि किस तरह से धमकी समुदाय के लिए खतरा बन जाती है और उग्रवाद एक महत्वपूर्ण कारण बनकर सामने आ जाते है और साथ ही तथ्य यह है कि इस दौरान 4 लाख भारतीयों को अपने घरों से भागना पड़ा था जिन्हें शरणार्थी के रूप में अपनी ज़िंदगी बसर करनी पड़ी थी। 

विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म “शिकारा” अब 7 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।

Facebook Comments