Tuesday 22nd of September 2026 12:08:36 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Dec 2019 6:42 PM |   2105 views

देवरिया में “सृजन 50 ” का आयोजन

देवरिया – जिला प्रशासन के सहयोग से डिस्ट्रिक्ट सोशल रेस्पोंस्बिलिटी फण्ड द्वारा संचालित होने वाले निशुल्क कोचिंग सृजन 50 का आयोजन किया जा रहा है |उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी (  प्रशासन ) राकेश कुमार पटेल ने दी |

सृजन 50 में दाखिला हेतु एक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी |इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र 6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक राजकीय इंटर कॉलेज तथा जनपद के सभी तहसील कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं |

फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 16 दिसम्बर है |”सृजन 50 ” में दाखिला हेतु प्रवेश परीक्षा 21 दिसम्बर 2019 को शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी |परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी तथा  कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे |  

Facebook Comments