Thursday 22nd of October 2026 05:54:32 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Nov 2019 3:09 PM |   1520 views

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गुरुवार को 460 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है। द्वारका सेक्टर आठ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 496 और जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में 492 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर एवं आपात’ माना जाता है।

खराब मौसम और आसपास के क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति ‘आपात श्रेणी’ में पहुंच गई। बढ़ते प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 15 नवंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।

पर्यावरण प्रदूषण(रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गंदे ईंधन का प्रयोग करने वाले उद्योगों, हॉट मिक्स प्लांट और स्टोन क्रशर पर 15 नवंबर की सुबह तक प्रतिबंध बढ़ा दिए थे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे वायु प्रदूषण कम हो सकता है।

Facebook Comments