Sunday 25th of October 2026 09:00:39 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Nov 2019 6:37 PM |   1890 views

फिल्म बाला के निर्माता निर्देशक को नोटिस

जयपुर- जयपुर की एक अदालत ने नयी बॉलीवुड फिल्म ‘बाला’ के निर्माता निर्देशक को कॉपी राइट उल्लंघन के मामले में आगामी छह नवंबर को पेश होने को कहा है। आरोप है कि ‘बाला’ के निर्देशक ने अंग्रेजी में बनी एक पुरानी लघु फिल्म के कुछ दृश्यों का बिना किसी बदलाव के हुबहु इस फिल्म में इस्तेमाल किया है।

अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ सात नवंबर को रिलीज होनी है।याचिकाकर्ता के वकील जी डी बसंल ने मंगलवार को बताया कि फिल्म बाला में फिल्माये गये कई दृश्य लघु फिल्म निर्माता नमन गोयल की फिल्म ‘दी बिगनिंग टू गेट बाल्ड’ से लिए गये हैं। बाला फिल्म के ट्रेलर के कई मुख्य सीन इसी लघु फिल्म से लिए गये हैं।

उन्होंने बताया कि फिल्म ‘बाला’ के निर्माताओं, निदेशक और लेखक के विरूद्व फिल्म में कॉपी राइट नियमों का उल्लंघन करने के लिये याचिका दो नवम्बर को जयपुर जिला अदालत में दायर की गई थी। अदालत ने सोमवार को याचिका की सुनवाई करते हुए ‘मडोक फिल्मस’ को 6 नवम्बर को अदालत में पेश होने के लिये नोटिस जारी किया है।

लेखक-निर्देशक नमन गोयल की 20 मिनट की अंग्रेजी में बनी लघु फिल्म का निर्माण 2010 में न्यूयार्क फिल्म अकादमी द्वारा किया गया था। लघु फिल्म को मिनी बाक्स आफिस फिल्म इंटरनेशनल में बेस्ट फिल्मआडिएंस चाइस अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म 2016 में फेसबुक पर रिलीज हुई थी।

Facebook Comments