Friday 24th of July 2026 05:56:18 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Nov 2019 6:25 PM |   1544 views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदूषण पर बैठक की अध्यक्षता की

नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर भारत में प्रदूषण की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रदूषण के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम भारत के हिस्सों में चक्रवातीय दशाओं से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। यह बैठक प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा द्वारा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के शीर्ष अधिकारियों के साथ की गयी एक के बाद एक समीक्षा बैठकों के बाद हुई |

Facebook Comments