Monday 7th of September 2026 05:24:28 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Nov 2019 6:04 PM |   2498 views

कामसूत्र के लिए सनी लियोनी की नो

पिछले दिनों खबर आई कि थोक में फिल्म और टीवी सीरियल बनाने वाली एकता सनी लियोनी को लेकर एक वेब सीरिज बनाने जा रही है। वैसे भी सनी और एकता में मधुर रिश्ते हैं और वे पहले साथ काम कर भी चुके हैं।

अब इस वेब सीरिज का सब्जेक्ट क्या होगा? इसका जवाब बॉलीवुड के खबरचियों ने बताया कि यह कामसूत्र पर आधारित होगी। सनी के फैंस की यह बात जान कर बांछें खिल गईं, लेकिन जल्दी ही इस पर पानी पड़ गया।बताया जा रहा है कि सनी ने कामसूत्र आधारित वेब सीरीज को नो कह दिया। सूत्रों के अनुसार सनी अब इस तरह के रोल नहीं करना चाहते जिसमें बहुत ज्यादा एक्सपोज़ करना पड़े।एकता ठहरी सनी की पक्की दोस्त। बजाय सनी को बदलने के उन्होंने वेब सीरिज का विषय ही बदल डाला। अब एकता के लिए सनी वेब सीरिज करेंगी लेकिन इसका विषय कामसूत्र न होकर दूसरा होगा।
 
Facebook Comments