Thursday 26th of November 2026 01:51:59 PM

Breaking News
  • मोदी -मर्ज के बीच फोन पर बातचीत भारत – जर्मनी सबंधो पर चर्चा |
  • उत्तर प्रदेश चुनाव -समाजवादी पार्टी का कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव ,सीट बंटवारे पर पेच बरकरार |
  • फिर साथ आए बीजेपी -अकाली दल , पंजाब चुनाव साथ लड़ने का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2019 2:13 PM |   1674 views

जम्मू कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा,दो नए केन्द्र शासित क्षेत्रों का गठन

नई  दिल्ली-  जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाए जाने के बाद अविभाजित जम्मू कश्मीर में लगा राष्ट्रपति शासन बृहस्पतिवार को हटा दिया गया। जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो नए केन्द्र शासित क्षेत्र के रूप में आज यानी बृहस्पतिवार से अस्तित्व में आए हैं।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है,‘‘संविधान के अनुच्छेद 356 की धारा 2,के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मैं, रामनाथ कोविंद, भारत का राष्ट्रपति, मेरे द्वारा 19 दिसंबर, 2018 को जम्मू-कश्मीर राज्य के संबंध में जारी की गई अपनी उद्घोषणा को रद्द करता हूं।

इससे पहले राज्य की तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद जून 2017 में जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगा दिया गया था और राज्यपाल शासन के छह महीने बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। दो नए केन्द्र शासित क्षेत्र के गठन के बाद बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की गई। संविधान का अनुच्छेद 356, जिसके तहत राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है, केंद्र शासित क्षेत्रों पर लागू नहीं होता।

Facebook Comments