Monday 6th of May 2024 04:06:55 AM

Breaking News
  • मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को 15 दिन की पैरोल मिल गई |
  • मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोट की डिलीवरी करने जा रहे दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया |
  • गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के महात्मा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jul 2022 6:43 PM |   713 views

हरियाली अमावस्या के दिन करें वृक्षारोपण

हिन्दू धर्मशास्त्र में श्रावण  मास का विशेष महत्व है यह प्रकृति के श्रृंगार का मास है | इस महीने में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है | इसलिए श्रावण अमावस्या को हरियाली अमावस्या के तौर पर जाना जाता है |

हिन्दू धर्म ग्रंथो में ऐसी मान्यता है कि हरियाली अमावस्या के दिन वृक्ष लगाने से पितर प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है | सम्पूर्ण परिवारजनों के स्वास्थ्य के लिए नीम का पौधा , संतानों के लिए केले का पौधा , पारिवारिक सुख – शान्ति के लिए तुलसी का एवं धन प्राप्ति के लिए आवले का पौधरोपण करना चाहिए |

हिन्दू धर्मग्रंथो की मान्यता के अनुसार वृक्षों पर देवी – देवताओं का निवास होता है |पीपल के वृक्ष में त्रिदेव ( ब्रम्हा , विष्णु और महेश ) का निवास होता है | आवला के वृक्ष में विष्णु का निवास होता है | इसलिए ऐसी मान्यता है कि आवंला का पूजन करने से विष्णु भार्या लक्ष्मी की कृपा से समृधि आती है |वट वृक्ष हमे मोक्ष देता है |गणेश व भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए शमी का पौधा लगाना चाहिए | शमी का पौधा रोगों से लड़ने में सहायक होता है |

 हरियाली अमावस्या के दिन दान देने का विशेष महत्व है | दान के स्वरूपों में धन दान , अन्न दान , वस्त्र दान व विद्या दान है | जिसमे विद्या दान सर्वोत्तम है |

( मनोज कुमार )

Facebook Comments