Wednesday 21st of October 2026 04:20:07 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 17 Jul 2022 5:15 PM |   694 views

दिल बेचारा

ख़ामोश रह कर
सब की बात ये
सुनता है जोभी
आए इसको राय
दे जाता है यह
 सुन लेता है।
कभी किसी के
कठोर शब्द को
सुन के अन्दर
ही अन्दर रो लेता
 है किसी से कुछ
   नहीं कहता है ।
एक नए उमंग
के संग यह तो
सम्हल जाता है
चाहे जो भी हो
मगर दुनिया के
आगे मुस्कुराता है।
दिल में इतनी
ताकत होती है
कि यह अपने
दर्द का मरहम
खुद बनता है
खुद लगाता है।
दिल तक बहुत
कम लोग ही
पहुँच पाते हैं
अधिकतर लोग
  तो दिल को
तोड़ ही जाते हैं।
दिल बेचारा मेरा
ना खुद रोता है
ना किसी को
रुलाता है खुश
रहता है,दूसरो
को भी रखता है।
Facebook Comments