Tuesday 22nd of September 2026 09:05:52 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Jul 2022 6:22 PM |   841 views

गोवा में लग सकता है कांग्रेस को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में सत्ता हाथ से जाने के बाद गोवा में भी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गोवा में कांग्रेस विधायकों में टूट की आशंका दिखाई दे रही है। सूत्रों ने दावा किया है कि पार्टी के 9 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से किसी भी टूट से साफ तौर पर इंकार किया जा रहा है। गोवा में पार्टी के 11 विधायक हैं जिनमें से नौ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें जारी है। आपको बता दें कि सोमवार से गोवा में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। उससे पहले गोवा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

दूसरी ओर गोवा के प्रदेश प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कल हमने गोवा में सीएलपी की बैठक की थी। कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक बरकरार हैं लेकिन बीजेपी हमारे विधायकों को हथियाने और डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है। लेकिन सभी विधायक हमारे साथ हैं। इन सब के बीच दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक की बैठक होटल में चल रही है जिसमे 7 विधायक शामिल हैं।

वहीं कांग्रेस विधायक एलेक्सो सिक्वेरा ने कहा कि मुझे आलाकमान ने नहीं बुलाया था, सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात के लिए यहां बुलाया था। (विधायकों के बीजेपी छोड़ने को लेकर) अफवाहों का दौर खत्म हो गया है, क्या किया जाए। मैं खुद की पुष्टि कर सकता हूं, किसी और के लिए नहीं कह सकता।

Facebook Comments