Monday 9th of November 2026 12:56:30 AM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jul 2022 6:51 PM |   882 views

प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक विरासत पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को कृषि सचिव ने किया पुरस्कृत

जिला प्रशासन बलरामपुर के सौजन्य एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से जनपद बलरामपुर की विशेषताओं पर तीन थीम प्राकृतिक सौंदर्य /वन्यजीव, ऐतिहासिक विरासत एवं इमारतें, मूड़ एवं इमोशन पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन 20 जून 2022 से 30 जून 2022 के मध्य किया गया था । प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, प्रतियोगिता के दौरान कुल 90 फोटोग्राफ्स प्राप्त हुए।
 
प्रतियोगिता में थीम प्राकृतिक सौंदर्य/वन्य जीव तथा मूड़ एवं इमोशन में विकासखंड श्रीदत्तगंज के अक्षय कुमार एवं ऐतिहासिक विरासत एवं इमारत थीम में ग्राम घुघुलपुर के आलोक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 
प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को कलेक्ट्रेट सभागार में पुरस्कार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कृषि सचिव अनुराग यादव एवं जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा अनुशंसा प्रमाण पत्र वितरित किया गया एवं धनराशि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
मुख्य अतिथि कृषि सचिव द्वारा विजेताओं से संवाद करते हुए उनके फोटोग्राफी प्रतिभा की सराहना की गई एवं उत्साहवर्धन किया गया। विजेताओं के फोटोग्राफ्स को सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा।
 
इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, परियोजना अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार सूबेदार सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी निलश प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामचंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव कुमार व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments