Friday 7th of August 2026 03:35:52 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Jul 2022 7:05 PM |   809 views

संगीतमय योगाभ्यास कराया गया

देवरिया – मेहडा पुरवा स्थित वृद्धा श्रम में आज योग कक्षा के समापन दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षिका कुसुम मिश्र ने वृद्धजनों और आश्रमकर्मियों को संगीतमय योगाभ्यास कराया |

कपाल भाति के साथ बड़ा ही हृदयस्पर्शी भजन ” जहाँ ले चलोगो भगवान् , वही मै चलूँगा ”

अनुलोम – विलोम के समय ” दुःख भी मुझे प्यारे हैं , सुख भी मुझे प्यारें हैं 

                                             मै छोडू मै किसे भगवन दोनों ही तुम्हारे हैं ”    

योग प्रशिक्षिका कुसुम मिश्रा ने अपने उद्बोधन मेंप्रतिदिन योग करने से होने वाले फायदों के बारे में बताया |उन्होंने कहा कि हमारे शरीर के डीएनए में 23 जोड़े क्रोमोजोन होते हैं , उम्र बढ़ने से इनमे पूंछ बनने लगतें हैं | जिसके कारण वृद्धावस्था में सुनने की शक्ति के साथ – साथ याद्दाश्त कमजोर होने लगती है | यदि हम नियमित रूप से योग और प्राणायाम करतें हैं तो वृद्धावस्था में जाने की प्रक्रिया धीमी होने लगती है |

  • मनोज कुमार ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी वादी परिवेश में मानव की समस्त गतिविधियों का केंद्र अर्थ हो गया है | व्यक्ति ढेर सारी मानसिक और शारीरिक व्याधियों से पीड़ित हो चुका है ,नियमित योग से हम लोग इन कष्टो से मुक्ति पा सकतें है |

इस अवसर पर विजय कुमार शुक्ल( वृद्धाश्रम प्रबंधक) , विवेक कुमार शुक्ल( योग प्रशिक्षक ) , डॉ अवधेश मिश्रा , मंजूला बरनवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहें |   

Facebook Comments