Sunday 8th of November 2026 03:50:57 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 28 Jun 2022 6:35 PM |   929 views

बारिश की बूंदे

ये बारिश की बूंदे
 न अब तुम्हारे
जैसी होती जा रही
है ना आ रही ना
जा रही वह तुम्हारी
तरह तडपा रही है।
क्या तुम्हें बारिश
पसंद नहीं है, गर
जरा सा भी, है
तो बारिश से कहो
न यहा आ जाए
और बरसा हो जाए।
इस बार तो बारिश
आने में बहुत, ही
  देर कर रही ,है
लग रहा कि बारिश
भी तुम्हारे आने का
इंतज़ार कर रही है।
तुम मेरी बात अब
सुनते ही कहा हो
इस वर्षा की ही सुन
लो और मेरे लिए
नही सबके लिए
वर्षा लेकर आओ।
अब बारिश में भींग
जाने का बहुत ही
  मन कर रहा है
जून हुआ ख़त्म
लेकिन वर्षा का
नामोनिशान नहीं है।
उम्मीद है बारिश
अब आएगी अपने
साथ बहुत सारी
यादे ले आएगी
और इस साल में
हमें खूब भीगाएगी।
Facebook Comments