Thursday 5th of November 2026 03:18:30 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Jun 2022 6:34 PM |   496 views

जर्मनी और यूएई की यात्रा के दौरान 15 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी यात्रा के दौरान 12 से अधिक विश्व नेताओं के साथ बैठक करेंगे और 15 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मोदी म्यूनिख में भारतीय समुदाय से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से इस तरह का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने की उम्मीद है।

मोदी 26 और 27 जून को होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी जाएंगे। प्रधानमंत्री 28 जून को यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए खाड़ी देश जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 60 घंटे के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री दुनिया के सात सबसे अमीर देशों के समूह जी 7 की बैठक में भाग लेने के अलावा कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा था कि मोदी शिखर सम्मेलन से इतर जी-7 और अतिथि देशों के नेताओं साथ द्विपक्षीय मुलाकात और चर्चा करेंगे। जर्मनी ने भारत के अलावा अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को भी अतिथि के रूप में सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

(भाषा)

Facebook Comments