Saturday 6th of June 2026 09:53:25 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jun 2022 6:05 PM |   594 views

बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए आवेदन करें

गोरखपुर -संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा/ठुमरी/गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक, जिसकी आयु 40 वर्ष से कम न हो, को वित्तीय वर्ष 2022-23 में ‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘‘ से सम्मानित किया जाना है।

इसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को रू. 5.00 लाख (रू0 पाॅच लाख मात्र) की धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के सम्बन्ध में गोरखपुर मण्डल एवं जिले के पात्र मनानुभावों के नामांकन किये जाने है।

इच्छुक महानुभाव ‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘‘ से सम्बन्धित मार्गदर्शी सिद्धान्त सम्बन्धी शासनादेश सं0 3718/चार-2015-1(पुरस्कार)/14,  24 अगस्त 2015 एवं आवेदन पत्र का प्रारूप राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर से प्राप्त कर पूर्ण/स्पष्ट रूप से भरकर उप निदेशक, राजकीय बौद्ध संग्रहालय, रामगढ़ताल-गोरखपुर/प्रभारी, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, गोरखपुर से 10 जुलाई, 2022 तक अग्रसारित कराते हुए अपना आवेदन पत्र निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ को  20 जुलाई, 2022 तक प्रेषित कर सकते हैं।

Facebook Comments