Sunday 8th of November 2026 04:03:03 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jun 2022 6:23 PM |   600 views

कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम में वितरित किया गया 130 करोड़ का ऋण

बलरामपुर -आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बैंकों द्वारा संचालित आईकॉनिक सप्ताह के तहत कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
 
इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि डिजिटल इंडिया एवं सरकार के महत्वपूर्व योजनाओं में बैंकों का महत्वपूर्ण रोल है। बैंकों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं में ऋण प्रदान किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
 
इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर आरसी विश्नोई ने बताया कि आईकॉनिक सप्ताह के तहत जनपद के सभी बैंकों द्वारा कुल 123 करोड़ रुपए का लोन स्वीकृत किया गया, जिसका वितरण ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम में किया जा रहा है।
 
ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम में मुद्रा योजना, ओडीओपी, पीएमएफएफएमई, एमजीपी, पीएम स्वनिधि योजना आदि योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।
 
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, डीडीएम नाबार्ड बृजराज साहनी, प्रथमा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र सिंह, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह, पीओ डूडा विजया तिवारी तथा बैंकों के प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
Facebook Comments