Thursday 5th of November 2026 04:55:30 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 May 2022 6:07 PM |   818 views

आर्बिटेशन मामलों की विशेष लोक अदालत में कुल 63 मामले हुए निस्तारित

संत कबीर नगर-मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज जनपद न्यायालय संत कबीर नगर में जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल की अध्यक्षता में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों से संबंधित आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 249 वादों में से 63 वादों का सुलह समझौते के आधार पर एवम अन्य प्रकार से निस्तारण किया गया।

लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल के न्यायालय में 07 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वशिष्ठ के न्यायालय में 13, स्पेशल जज एस एस टी दिनेश प्रताप सिंह के न्यायालय में 13, स्पेशल जज पाक्सो जैनुद्दीन अंसारी के न्यायालय में 16 तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी काशिफ शेख़ के न्यायालय में 14 वादों का निस्तारण किया गया।

लोक अदालत में श्रीराम फाइनेंस एवम श्री राम मोटर्स के प्रतिनिधि तथा तमाम वादकारी उपस्थित आए। जिला प्रशासन के तरफ से अपर जिलाधिकारी राम आसरे सिंह ने उपस्थित आकर सहयोग प्रदान किया। प्राधिकरण कार्यालय एवं समस्त सत्र न्यायालयों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।

Facebook Comments