Tuesday 22nd of September 2026 07:33:38 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 May 2022 6:36 PM |   930 views

पद्म विभूषण, पद्म-भूषण तथा पद्म श्री की उपाधि हेतु पात्र महानुभावों का नाम प्रस्तावित

गोरखपुर -आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2023 को पद्म विभूषण, पद्मभूषण तथा पद्म श्री उपाधियाॅं भारत सरकार द्वारा दी जानी है। एतदर्थ विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिये योग्य एवं पात्र महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित/संस्तुत कर भारत सरकार को भेजा जाना है।

इस हेतु पात्र महानुभावों के व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में ‘‘साइटेशन‘‘ (दो प्रतियों में) निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।

उक्त के सम्बन्ध में आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप तथा संक्षिप्त नियम/शर्ते राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर से प्राप्त कर इच्छुक महानुभाव अपने व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में ‘‘साइटेशन‘‘ (दो प्रतियों में) निर्धारित प्रारूप में भरकर बौद्ध संग्रहालय में दो दिवस के अन्दर उपलब्ध करा देवें।

Facebook Comments