Friday 7th of August 2026 04:33:45 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 May 2022 6:33 PM |   1168 views

‘‘विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालयों की यात्रा‘‘ विषयक एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

गोरखपुर-अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह (16 से 20 मई, 2022) के अन्तर्गत आज राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर एवं ए0डी0 राजकीय कन्या इण्टर कालेज, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालयों की यात्रा‘‘ विषयक एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन ए0डी0 राजकीय कन्या इण्टर कालेज, गोरखपुर में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि उक्त विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरनमयी तिवारी द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर प्रधानाचार्या ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह के अन्तर्गत बौद्ध संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन से हम सभी गुरूजनों सहित छात्राओं को प्राचीन संस्कृति, सभ्यता, इतिहास एवं विरासत की अद्भूत झलक मिलती है। जो निश्चित रूप से हम सभी के लिए प्रेरणादायी एवं गौरव की बात है। हमें संग्रहालयों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखना चाहिए, जिनसे कि आगे की पीढ़ियों को हम अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित करा सके। इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि संग्रहालय खुद चलकर विद्यालय तक आया है, जिससे अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है और छात्राओं के लिए यह  प्रेरणास्पद है।

संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 मनोज कुमार गौतम ने कहा कि संग्रहालय हमारी, संस्कृति विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त माध्यम है। संग्रहालय संस्कृति, सभ्यता के संवाहक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास केवल घटनाओं का संकलन मात्र नहीं है। इतिहास हमें शिक्षा भी देता है और प्रेरणा भी। इतिहास अमूर्त होता है और संग्रहालय उसी इतिहास को मूर्त बनाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मानव सभ्यता का इतिहास इस सत्य को उजागर करता है कि मनुष्य ने अपने अतीत को सुरक्षित रखने का कितना सार्थक प्रयास किया है। संग्रहालय निश्चित रूप से जन संवाद का एक सुुद़ृढ़ माध्यम हैं। संग्रहालयों की विशेषता और उनके महत्व के बारे में सभी छात्राओं को जानकारी प्रदान की गयी। जनसामान्य को संग्रहालय विशेषज्ञों से मिलाने एवं संग्रहालय की चुनौतियों से अवगत कराने के लिए स्रोत सामग्री विकसित करता है।

प्रदर्शनी में भारतीय संग्रहालय, कोलकाता, पटना म्यूजियम, बिरला इन्डस्ट्रीयल एण्ड टेक्नालोजिकल म्यूजियम, विक्टोरिया मेमोरियल म्यूजियम, सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल मेमोरियम म्यूजियम, कोलकाता, नैपियर म्यूजियम मद्रास, नेशनल म्यूजियम, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, शंकर्स इन्टरनेशनल डाल म्यूजियम, राजकीय संग्रहालय, बंगलौर, लाहौर म्यूजियम, स्टेट म्यूजियम शिमला, हिमांचल स्टेट म्यूजियम, हवा महल, जयपुर, पतंग म्यूजियम व आटोवल्र्ड म्यूजियम अहमदाबाद, दिल्ली, रिजनल म्यूजियम्स आफ नेचुरल हिस्ट्री, भोपाल, नेशनल  रेल म्यूजियम दिल्ली, सालार जंग म्यूजियम, हैदराबाद, त्रिपुरा गवर्नमेंन्ट म्यूजियम, राज्य संग्रहालय, प्रिंस आफ वेल्स म्यूजियम, मुम्बई शिमला म्यूजियम, बाबा भलुक रेल म्यूजियम शिमला, भारत कला भवन, नेशनल टेलीकाम म्यूजियम, भोपाल टेट माडर्न म्यूजियम लन्दन, नेशनल गैलरी सेन्ट्रल लन्दन, ब्रिटिश म्यूजियम, विक्टोरिया एण्ड अलबर्ट म्यूजियम, म्यूजियम आफ डेथ, कैलीफोर्निया, नेशनल एयर एण्ड स्पेट म्यूजियम, वेटिकन म्यूजियम, स्टेट हिस्टोरिकल म्यूजियम मास्को, स्टेट हर्मीटेज संग्रहालय आदि के छायाचित्र विशेष आकर्षण के केन्द्र है।

संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 मनोज कुमार गौतम द्वारा प्रधानाचार्या को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की अध्यापिकाओं में लेफ्टिनेन्ट अनामिका खरवार, डाॅ0 चारूशिला, माया सिंह, नीलम गुप्ता, पल्लवी मल्ल, अरूणा त्रिपाठी, बिन्दु पाण्डेय, सविता प्रजापति तथा शान्ति आदि का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

Facebook Comments