Sunday 8th of November 2026 04:15:17 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 May 2022 6:28 PM |   1294 views

हमारी संस्कृति-हमारी विरासत‘‘ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गोरखपुर-अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह (16 से 20 मई, 2022) के अन्तर्गत आज राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा दयानन्द (डी0ए0वी0) इण्टर कालेज, गोरखपुर में ‘‘हमारी संस्कृति-हमारी विरासत‘‘ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 12 तक के कुल लगभग 55 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने कला कौशल का परिचय देते हुए हुनरमन्द हाथों से चित्रकारी का नमूना पेश किया। रेखांकन, रंग संयोजन एवं विषयवस्तु को दृष्टिगत रखते हुए 05 स्तरीय चित्रों का चयन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में सचिन चौहान ने प्रथम, राहुल वर्मा ने द्वितीय, समीर गिरि ने तृतीय आलोक गौड़ तथा राज भारती ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 मनोज कुमार गौतम द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार श्रीवास्तव ने संग्रहालय के राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 मनोज कुमार गौतम का स्वागत करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर बौद्ध संग्रहालय द्वारा विद्यालय में जाकर बच्चों के कला एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति एवं विरासत से परिचित कराने का यह अनूठा प्रयास है।

संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 मनोज कुमार गौतम ने कहा कि कला ही काल का निर्धारण करती है। सभी बच्चों ने चित्रों के माध्यम से अपने देश की कला, संस्कृति एवं विरासत को सजोने हेतु एक प्रेरक सन्देश प्रस्तुत किया है। भावी पीढ़ी में कला के प्रति अभिरूचि पैदा करने से लेकर उनकी कला को निखारने के लिए राजकीय बौद्ध संग्रहालय निरन्तर कटिबद्ध एवं प्रयत्नशील है।

बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि इन्ही नौनिहालों में हमारे देश का भविष्य छुपा हैं। जरूरत है इनको अवसर प्रदान करने की। जो आने वाले कल के लिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे।

कार्यक्रम के अन्त में संग्रहालय के उप निदेशक ने प्रधानाचार्या सहित विद्यालय के शिक्षकगण, तथा समस्त प्रतिभागियों एवं पत्रकार बन्धुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

उक्त अवसर पर विद्यालय के गुरूजनों यथा सर्वश्री अनुज कुमार, अरविन्द कुमार, शैलेन्द्र कुमार, उमेश कुमार सिंह, बी0के0 सहाय, मनोज कुमार नायक, नितिन आनन्द आदि सहित तमाम गणमान्य जन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Facebook Comments