Tuesday 22nd of September 2026 07:14:26 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 May 2022 6:21 PM |   663 views

क्विज प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सुलतानपुर -सड़क सुरक्षा कार्यक्रम-2022 के अन्तर्गत गुरूवार को पूर्वान्ह में कलेक्ट्रेट परिसर से प्रभात पैदल यात्रा स्कूली बच्चों की निकाली गयी, जिसमें एआरटीओ (प्रशासन) नन्द कुमार, टीएसआई अनूप कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, अध्यक्ष लायन्स क्लब बलदेव सिंह, उपस्थित रहे। 
 
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम-2022 के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज सुलतानपुर में 12 बजे से क्विज  प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, एआरटीओ(प्रशासन) नन्द कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी।
 
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक आर.जे. मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, टीएसआई अनूप कुमार, सिंह, प्राचार्य जीआईसी शैलेन्द्र सिंह, अध्यक्ष लायन्स क्लब बलदेव सिंह, एडवोकेट आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे। 
Facebook Comments