Sunday 8th of November 2026 04:15:52 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 May 2022 6:28 PM |   821 views

मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को दिलाए कड़ी सजा-जिलाधिकारी

बलरामपुर -जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई | बैठक में जिलाधिकारी द्वारा महिला अपराध संबंधी वादों, पास्को एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, जघन्य अपराधों व संगठित अपराधों के मामलों में पुलिस विभाग से समन्वय बनाते हुए प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाए जाने का निर्देश अभियोजन अधिकारी व शासकीय अधिवक्ताओं को दिया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से जुड़े आपराधिक मुकदमों में पूरी सक्रियता दिखाते हुए प्राथमिकता के साथ पैरवी कर आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि न्यायालय के समक्ष साक्ष्यों और गवाहों को समय से प्रस्तुत किया जाए, शासकीय गवाहों के बयान भी तत्परता से कराए जाएं। जिलाधिकारी द्वारा समन व तलबी की समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष,अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, एपीओ व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments