Sunday 8th of November 2026 04:58:04 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 May 2022 5:41 PM |   989 views

विभिन्न कम्पनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के माध्यम से किया चयन

कुशीनगर -जिला सेवायोजन कार्यालय रवींद्र नगर धूस कुशीनगर के परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 4 कंपनियां सम्मिलित हुई ।
 
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण थी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 42 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया गया।
 
सनस्टारएम इंडिया मार्केटिंग मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 04,  जेके ऑटोमोबाइल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक इंटरप्राइजेज में 05, स्फाकिया एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड में 03, तथा वाकरु इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में 03, को विभिन्न पदों सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, मार्केटिंग सुपरवाइजर, सेल्स रिप्रेन्जटेटिव तथा मशीन हेल्पर पर चयनित किया गया।
 
रोजगार मेले में उक्त कम्पनियों के अधिरियों के साथ कार्यालय के अनिल कुमार,प्रशांत, जितेंद्र जायसवाल, श्रीमती रूपाली बरनवाल आदि सहित अभ्यर्थी गण उपस्थित रहे।
Facebook Comments