Tuesday 22nd of September 2026 06:42:00 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Apr 2022 5:32 PM |   790 views

जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

अमेठी – आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या  प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी  के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 26 अप्रैल 2022 को जनपद के क्षेत्र- मुसाफिरखाना के थाना – जगदीशपुर व कमरौली के अंतर्गत ग्राम – बंभारिया, गढ़ा, मऊअतवारा, हिण्डोलिनी में आकस्मिक दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 600 कि0ग्रा0 लहन महुआ मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में 03 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया।

उक्त कार्यवाही में आदित्य कुमार, प्रभारी आबकारी निरीक्षक, मुसाफिरखाना व आबकारी स्टॉफ साबिर सिद्दीकी, विनीत कुमार, प्रेमशंकर शर्मा, संजय सिंह, बृजेश पाण्डेय प्रधान आबकारी सिपाही, आबकारी सिपाही व वाहन चालक  सम्मिलित रहे। साथ ही आबकारी दुकानों का  निरीक्षण भी किया गया।

Facebook Comments