Wednesday 22nd of July 2026 10:09:43 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Apr 2022 7:25 PM |   915 views

साहित्यकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

 कुशीनगर-जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा विषम/रुग्ण आर्थिक स्थितिग्रस्त साहित्यकारों  से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
 
इस संदर्भ में” साहित्यकार कल्याण कोष योजना” के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के विषम/रुग्ण आर्थिक स्थिति ग्रस्त  साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आय समस्त स्रोतों से रु 05 लाख तक हैं उन्हें अधिकतम रु 50,000 तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं ।
 
“प्रकाशन अनुदान” के संदर्भ ऐसे रचनाकारों को जिनकी वार्षिक आय समस्त स्रोतों से रु 05 लाख तक है उनकी पांडुलिपि के मुद्रण के लिए प्रकाशन अनुदान प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं। पुस्तक अधिकतम 200 पृष्ठों की हो , पांडुलिपि संलग्न करना अनिवार्य है। प्रस्तुत पांडुलिपि वापस नहीं की जाएगी।
 उन्होंने बताया कि उक्त दोनों योजनाओं की नियमावली एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान कार्यालय से किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है।
 
संस्थान में प्रार्थना पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2022 है। योजनाओं के विवरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर भी उपलब्ध है। 
 
संस्थान का पता है- *राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी भवन 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ 226001  दूरभाष- 0522- 2614470, 2614471,  2616464, 261 6465, फैक्स नंबर 0522 -2616465 ईमेल है- directoruphindi@yahoo.in
Facebook Comments