Sunday 8th of November 2026 05:15:25 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Mar 2022 6:09 PM |   606 views

आबकारी विभाग ने की छापेमारी

अमेठी-आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र  व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या  प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी  के पर्यवेक्षण में आज  जनपद के क्षेत्र- मुसाफिरखाना के थाना – कमरौली व बाजार शुकुल   के अंतर्गत ग्राम – बरसंडा, तेतारपुर, जहर अली का पुरवा, हिण्डोलिनी  में आकस्मिक दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए कुल 500 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया, इस कार्यवाही में कुल 02 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया। साथ ही  राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ से सुल्तानपुर पर टैंकरों की भी चेकिंग की गई व आबकारी की दुकानों की भी निरीक्षण किया गया।

उक्त कार्यवाही में आदित्य कुमार, प्रभारी आबकारी निरीक्षक, मुसाफिरखाना व आबकारी स्टॉफ संजय सरोज, सुधीर पाठक, अभय प्रताप सिंह, संजय सिंह, प्रेम शंकर शर्मा, बृजेश चंद्र पाण्डेय आबकारी सिपाही व वाहन चालक सम्मिलित रहे।

Facebook Comments