Wednesday 4th of November 2026 08:26:17 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Mar 2022 6:23 PM |   694 views

कुशीनगर के 172 परीक्षा केन्द्रों पर 24 मार्च से होगी परीक्षा

कुशीनगर -आगामी 24 मार्च 2022 से प्रारम्भ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन एवं पारदर्शिता पूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानाचार्य तथा प्रबन्धकों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि परीक्षाओं का माहौल खराब करने अथवा नकल कराने का प्रयास कराने वाले किसी भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा से पहले व परीक्षा के बाद सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिए।
 
परीक्षा केंद्रों के प्रबन्धकों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन की मंशा को स्पष्ट कर दिया तथा कहा कि जिले में नकल विहीन परीक्षा प्रत्येक दशा में सम्पन्न कराई जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि जिले में हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए 172 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां पर हाईस्कूल व इंटर के  परीक्षार्थी परीक्षा देगें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि  सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कराने सहित पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था हेतु अपर पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी परीक्षा केन्द्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगें। उन्होंने समस्त परीक्षा केंद्र प्रभारियों को परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लेने एवं उनको इंटरनेट के माध्यम से कनेक्ट करने के निर्देश दिए, जिससे  कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा कक्ष की निगरानी की जा सके। परीक्षा केंद्र पर तैनात किसी को भी मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नही रहेगी। उन्होंने सभी आगाह किया कि मोबाइल के अलावे भी अन्य संसाधन भी हैं जिस पर पैनी नजर रखनी होगी। 
 
 जिलाधिकारी ने परीक्षा से पूर्व व परीक्षा के बाद कि तैयारियों के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक परीक्षा कक्ष की उत्तर पुस्तिकाओं को तत्काल लिफाफे के अंदर रखते हुए सील करने की कार्यवाही की जाएगी तथा डबल लॉक में रखी जायेगी। इसमें यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य तथा प्रबंधन से यह अपेक्षा की कि वे परीक्षा हेतु जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंगे।
 
जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों/प्रबंधकों को परीक्षा की सुचिता बनाये रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने के कडे निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें कि परीक्षा केन्द्र पर कोई भी छात्र-छात्रा परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का कतई प्रयोग न कर सके, इसके लिए कडी निगरानी की जाये।
इसका उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। 
 
बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित परीक्षा केन्द्रों के प्रबन्धक व केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments