Wednesday 4th of November 2026 03:26:24 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Mar 2022 6:17 PM |   658 views

20 से 28 मार्च तक चलेगा पोलियो अभियान

अमेठी- जनपद में 20 से 28 मार्च 2022 तक 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने एवं प्रचार प्रसार के दृष्टिगत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय गौरीगंज से मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 312197 बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है जोकि 20 से 28 मार्च तक अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 20 मार्च को समस्त बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी तथा 21 से 28 तक मार्च तक घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा मेहरा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सी0एस0 अग्रवाल, एमओआईसी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Facebook Comments